देवगुरु बृहस्पति को समर्पित गुरुवार का दिन भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी को भी प्रिय है। इस दिन के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से उन्नति और खुशियां पाई जा सकती हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इस दिन जरूरतमंदों को पीले रंग की वस्तुएं दान करें। गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें। गुरुवार के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। इस दिन प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में लाभ होता है। इस दिन पूजा–पाठ से जुड़ा सामान नहीं खरीदना चाहिए। चाकू, कैंची, बर्तन आदि इस दिन नहीं खरीदना चाहिए।
इस दिन बाल धोने और बाल कटवाने से बृहस्पति कमजोर होता है और ऐसा करने से पति, संतान की उन्नति में बाधा आती है। गुरुवार के दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए। गुरुवार को लक्ष्मी और नारायण की साथ में पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखमय बना रहता है।
घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है। इस दिन श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। गुरुवार के दिन तुलसी को कच्चा दूध अर्पित करें। भगवान श्री हरि को हरशृंगार का इत्र अर्पित करें।